कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर में एक ट्वीट के माध्यम से बताया कर्पूरी ठाकुर (Karpuri Thakur) को मरणोपरांत भारत रत्न से 26 Jan 2024 को सम्मानित करने का निर्णय किया गया है।

Karpoori Thakur will be honored with Bharat Ratna
💕Whatsapp Group में जुड़ने के लिए 👉 यहाँ क्लिक करें 

कर्पूरी ठाकुर कौन थे?

WhatsApp Group Join Now

Contents

कर्पूरी ठाकुर बिहार के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। उन्होंने बिहार का कायाकल्प किया था। उन्होंने बिहार में कई विकासपूर्ण कार्य किए थे और गरीबों के लिए मसीहा माने जाते थे। वह पहले बिहार के ऐसे जननायक थे जो गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हुए और उन्होंने भूमि सुधार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ कार्य किया।

कर्पूरी ठाकुर का जन्म और राजनीतिक सफर

कर्पूरी ठाकुर का जन्म देश के आजाद होने से पहले सन 1924 में 24 जनवरी को हुआ था। यदि जन्म स्थान की बात करें तो बिहार के सिवान जिले के सकसोपुर गांव में हुआ था। वह एक ऐसे जननायक थे जो 10 बार लगातार विधायक चुने गए और पहली बार बिहार के विधानसभा से चुनाव जीता। 1963 से 1967 तक वे बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किए।

WhatsApp Group Join Now

रेलवे सेक्टर के Top 5 Railway Stocks जो बना देंगे करोड़पति, जानिए बडी खबर

💕Whatsapp Group में जुड़ने के लिए 👉 यहाँ क्लिक करें 

बिहार में भूमि सुधार कानून

बिहार में भूमि सुधार कानून लाने वाले राजनायक, जननायक कर्पूरी ठाकुर ही थे। जिन्होंने गरीबों और किसानों को जमीन का हक दिलाने का कार्य किया। बिहार भूमि सुधार कानून लाने वाले कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय और समानता के लिए जाने जाते थे उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न

भारत रत्न से सम्मानित होना बड़े गर्व की बात है लेकिन यह उपाधि कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिलने वाली है। जी हां दोस्तों कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु 17 फरवरी 1988 को दिल के दौरा पड़ने से हो गई थी। अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है कर्पूरी ठाकुर जी को लेकिन भारत रत्न भारत का सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है जो अभी तक 48 लोगों को मिल चुका है। 

1 thought on “कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा”

Leave a Comment

close button